भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी अजय लिण्डा ने शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र चाईबासा का किया प्रभार ग्रहण ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

 चाईबासा:-  भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी अजय लिण्डा ने शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र चाईबासा का प्रभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री लिण्डा पुलिस अधीक्षक चाईबासा के पद पर पदस्थापित थे। वे भारतीय पुलिस सेवा के 2008 बैच के पदाधिकारी हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र चाईबासा अजय लिंडा ने मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वे कोल्हान वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं, कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत तीनों जिले, पश्चिम सिंहभूम, पूर्व सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां मे नक्सल के विरुद्ध सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त पहल से अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजनमानस और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित किया जाएगा

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विशेष रुप से प्रशिक्षण पर रहेगी प्रमंडल पर पदस्थापित प्रशिक्षु एएसपी डीएसपी और सब इंस्पेक्टर को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।

About The Author

See also  जेल जा चुके आरोपी की कंपनी को मिली JSSC परीक्षा की जिम्मेदारी, जांच में बड़ा खुलासा

You may have missed