मौत के करीब पंहुचे अनुभव के बाद बनाई ‘कॉस्मिक मैप’, इंटरनेट पर छाई तस्वीर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विशिष्ट स्केच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब अनुभव के बाद बनाया है। यह चित्र ब्रह्मांड को कई स्तरों में दर्शाता है और मानवीय चेतना तथा अस्तित्व के बीच के सम्बन्ध को एक नक्शे की तरह पेश करता है। इस ड्राइंग में सबसे नीचे पृथ्वी और इंसानों को दिखाया गया है, उसके ऊपर पतली चमकदार रेखाओं से ऊपर के स्तरों को जोड़ा गया है और बीच में घूमती सर्पिल आकृति बनी है, जो चेतना के विभिन्न स्तरों का प्रतीक है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस स्केच को युसुफ शाकूर नामक व्यक्ति ने साझा किया, जिन्होंने अपने अनुभव को शब्दों में बताने की बजाय डायग्राम के रूप में समझाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि इससे पता चलता है कि “सब कुछ एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।” कुछ लोग इसे आध्यात्मिक जुड़ाव का संकेत मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे व्यक्तिगत प्रतीकात्मक चित्र बता रहे हैं। यह चर्चा मानव मन में सदियों से चल रहे सवाल – मौत के बाद क्या होता है? – को फिर से सक्रिय कर रही है।

About The Author

See also  मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17-18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; 21 अगस्त तक बरसेंगे बादल

Thanks for your Feedback!