आदित्यपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने दुर्गा पूजा पंडाल के लिए किया भूमि पूजन, सदस्यों के साथ कई वरीय नेता रहे उपस्थित, video…..

0
Advertisements

आदित्यपुर: गुमठी बस्ती रेलवे फाटक रोड़ मां मनसा मंदिर के समीप सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा दुर्गा पूजा  पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर कमिटी के संरक्षण ने बताया कि इस बार 60 हजार रुपए की लागत से पंडाल का निर्माण किया जाएगा. जानकारी हो कि यहां वर्ष 2023 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार पूजा के गेट को आकर्षक लाइट से सजाया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंडाल के चारों तरफ कमेटी के मेंबर उपस्थित रहेंगे. सार्वजनिक पंडाल का निर्माण किया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देखें video भूमि पूजन करते हुए….

 

मौके पर कमिटी के संरक्षण चंद्रशेखर दास, अरुण आचार्य एवम जजमान, रमेश बालमुचु, आमंत्रित, रुई दास चाकी कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि, राहुल यादव नगर अध्यक्ष कांग्रेस नेता, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव रिजवान खान वही, कमिटी मेंबर में शामिल मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती, बिट्टू महतो, नन्हे लाल शर्मा, साधु शर्मा, फागु बेसरा, मो० सिद्दीक आदि उपस्थित थे.

 

वहीं, पूजा अर्चना करने के बाद सभी सदस्यों भक्तों के बीच मिठाइयां बांटी गई. पूजा शांति प्रिय ढंग से मनाई जाएगी. इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर सभी लोगों में नई उत्साह देखने को मिल रही है. ऐसे में पूजा का आयोजन भव्य एवं शांतिप्रिय ढंग से किया जाएगा.

About The Author

Thanks for your Feedback!