बुजुर्ग से छिनतई के आरोपी को आदित्यपुर पुलिस ने भेजा जेल, राशि भी जब्त

Saraikela : कल दिनांक 14.7.2026 को आशियाना मोड़ के पास बलराम नामक व्यक्ति से रुपये की छिनतई की घटना हुई थी. पीड़ित व्यक्ति पिता बारीडीह बस्ती का रहनेवाला है. जिनसे तीन अपराधी किस्म के युवकों द्वारा ₹500 छिनतई की गई थी. इस छीना झपटी के ही क्रम में वहां पुलिस पहुंच गई और युवकों को खदेड़ कर एक लड़का को पकड़ लिया. जिसके पास से वादी से छिन गया पर्स तथा उसपर रखा ₹500 बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति का नाम सोनू सन्यासी है, जिसका उम्र 24 वर्ष पिता राजू सन्यासी पता सालडीह बस्ती थाना आदित्यपुर है. जिसके अनुसार दो अन्य भागने वाले भी युवक भी स्थानीय अपराधी हैं. पुलिस की तत्परता से इस कांड का उद्भेदन जल्द से जल्द हो गया. आज गिरफ्तार सोनू सन्यासी को न्यायिक हिरासत में भेज भी दिया गया. तथा अन्य 2 अपराधी का गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है.




