आदित्यपुर: वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन राशि 2 हजार रुपए प्रति माह करें सरकार: पुरेंद्र, कहा पेंशन राशि वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन 7 अप्रैल को अंचलाधिकारी गम्हरिया को सौपेगी आदित्यपुर विकास समिति, “देखें.video….

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन को 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग को लेकर आंदोलनात्मक रणनीति बनाने हेतु आदित्यपुर विकास समिति की एक बैठक जयप्रकाश उद्यान टीओपी के पीछे आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

video 1.

 

ज्ञातव्य है कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाता है. ज्ञातत्व है वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम में करीब 7780, सरायकेला- खरसावां जिले में 1,20,720 एवं झारखंड राज्य के 24 जिलों में कुल 34,07,955 लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं.

 

बैठक में पुरेंद्र नारायण सिंह ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 लाख रुपए के स्थान पर 4 लाख रुपए मृतक के आश्रित को सहायता राशि दिए जाने की मांग सरकार से की. ज्ञातव्य है कि राज्य आपदा मोदन निधि (एसडीआरएफ) के तहत नदी में डूबने, वज्रपात, सर्पदंश के कारण मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपए एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सिर्फ 1 लाख रुपए सहायता प्रदान की जाती है.

video 2.

 

उन्होंने सरकार से यह भी मांग किया कि नदी में डूबने, सर्पदंश, वज्रपात या सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता राशि अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया जाए ताकि परिवार मृतक का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म संपन्न करा सके. शेष राशि पूर्व की भांति सरकार मृतक के आश्रित को उपलब्ध करावे.

 

See also  गम्हरिया होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में गोली लगने से घायल

वही बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पेंशन राशि प्रतिमाह 2 हजार रुपए एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपए दिए जाने की मांग को 7 अप्रैल को दोपहर 12:00 मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अंचलाधिकारी गम्हरिया को सौंपा जाएगा.

 

 

बैठक में उपस्थित पुरेंद्र नारायण सिंह, एस एन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, सत्य प्रकाश, रामचंद्र पासवान, कैलाश शाह, शैलेंद्र कुमार, अशोक सिंह, अनुज कुमार मिश्रा, शंभू प्रसाद शशांक, प्रदीप प्रसाद, आशीष कुमार, सुबोध सिंह, देव प्रकाश, रघुनाथ प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, कौशल सिंह, अयोध्या गिरी, विमल दास, एमएन सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश कुमार झा, सूरज देव कुमार, संतोष महतो, सिमरन मेहरा उपस्थित थे.

About The Author

Thanks for your Feedback!