आदित्यपुर : तालाब में नहाने के दौरान गम्हरिया बेसिक स्कूल के छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में छाया शोक का लहर, जाँच में जुटी पुलिस…

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur : सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेसिक स्कूल गम्हरिया के आठवीं कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई. बता दे घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. छात्र का नाम शुभंकर मंडल बताया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

 

वही मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छात्र स्कूल से दोपहर लंच से ठीक पहले बाहर निकला और अन्य दोस्तों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक तालाब में जाकर स्नान करने लगा. इसी दौरान डूब गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया और गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र बास्को नगर का रहनेवाला था.

 

 

सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. वैसे यह हादसा है या कुछ और पुलिस जांच कर रही है.

Advertisements
See also  पासा रिसोर्सर्स प्रा०लि0 कम्पनी में हुई चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ चोरों का गैंग गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed