आदित्यपुर में शाम साढ़े 4 बजे से बिजली गुल, 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन, लाखों लोग परेशान

0
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर में शाम साढ़े 4 बजे से बिजली गुल है. विभागीय सूत्रों नेबताया कि 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन चल रहा है, जिसके फॉल्ट तलाशे जा रहे हैं. बता दें कि अभी न आंधी पानी आई, न तूफान फिर लाइन ब्रेक डाउन क्यों ? जबकि लाइन दुरुस्त करने के नाम पर विभाग द्वारा 6 से 8 घंटे तक लाइन काटे जाते रहे हैं. ऐसे में 4 से 5 घंटे लाइन का ब्रेक डाउन होना सोच से परे है. बता कि बगैर किसी सूचना के लंबे समय से लाइन कटने से आम लोगों को  काफा परेशानियों का सामना करना पड़ा है. शाम के वक़्त लाइन कटने से लोगों के घरों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं. सबसे बड़ी समस्या विद्यार्थियों की पढ़ाई की हुई है, वहीं घर की गृहणियों को पानी के बगैर खाना बनाने में परेशानी हो रही है. इस संबंध में प्रॉपर जानकारी लेने के लिए जब विद्युत सहायक अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रामचंद्र पुर ग्रिड से हथियाडीह पीएसएस का लाइन ब्रेक डाउन होने से यह समस्या आई है. उन्होंने रात 10 बजे तक विद्युतापूर्ति सामान्य होने की जानकारी दी है. जबकि लाइन कटने से आदित्यपुर की तकरीबन 2 लाख लोगों को परेशानी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  मुर्दा मैदान की सफाई पर सरयू राय की चेतावनी, कहा- एक हफ्ते में काम नहीं हुआ तो खुद लगवाएंगे हाइवा

Thanks for your Feedback!

You may have missed