आदित्यपुर: टोल ब्रिज पुल से कूदा युवक, दोस्तो संग हुआ था विवाद, रेस्क्यू ऑपेरशन कर शव किया बरामद, “देखें.video..

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती समीप टोल ब्रिज पुलिया से एक युवक ने छलांग लगा दी. युवक अपनी मोबाइल रख कर करीब 90 फीट ऊपर से नदी में कूद गया. युवक के नदी में कूदने से हड़कंप मच गया. पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे. युवक के परिजन भी मौके पर आए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मृतक गौतक साधु…

 

video

युवक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी गौतम साधु उम्र (19) के रूप में हुई. फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नही आया हैं. अबतक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है.

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, पार्षद रंजन सिंह संग रेस्क्यू टीम..

वही सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है. सूचना पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक युवक का शव गोताखोर द्वारा शव को बरामद कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल टोल ब्रिज से बरामद किया गया है.

बाईट-

गौतम साधु के पिता

बता दे परिजनों के अनुसार शनिवार को युवक का दोस्तों के साथ विवाद हुआ था जिसको लेकर परिजनों ने उसे डांट पिलाई थी. फिलहाल पुलिस शव निकालने में जुटी है. घटना के बाद आसपास के लोगों में मायूसी छा गई है. बताया जा रहा है कि घटना लगभग 12 बजे की है.

बाईट-

शिव शंकर यादव ( सब इंस्पेक्टर -आदित्यपुर)

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed