आदित्यपुर में सरेराह सड़कों को मयखाना बनाने वाले शराबियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई, जुर्माना भी लगा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुख्य सड़कों के किनारे मयखाना बनाकर शराब का सेवन करने वाले शराबियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई ली है. ये लोग सार्वजनिक स्थलों पर
शराब पीकर राहगीरों को परेशान करते थे और महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते थे. क्षेत्र  में बढ़ती ‘अड्डाबाजी’ और महिलाओं व बच्चों को होने वाले असुविधा को देखते हए आदित्यपुर पुलिस ने उत्पाद विभाग के साथ मिलकर सघन छापेमारी अभियान चलाया था जिसमें विभिन्न सार्वजनिक स्थलों से कल 9 लोगों को पकडा गया था. ये सभी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे थे. स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे. पुलिस ने पकड़ें गए प्रत्येक व्यक्ति पर 5-5 हजार रुपये का आर्थिक
दंड जुर्माना लगाते हुए कड़ी चेतावनी देकर बांड भरवाकर छोड़ा है. बता दें कि स्थानीय प्रशासन को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जकमोऔर अधिवक्ता संघ 13 जून को करेगा धरना प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed