सोना देवी विश्वविद्यालय को एआईसीटीई की मान्यता, 600 सीटों के तकनीकी पाठ्यक्रमों को मिली स्वीकृति

0
Advertisements

जमशेदपुर : सोना देवी विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु मान्यता प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय को 600 सीटों के लिए यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, AICTE ने 6 मई 2026 को यह मान्यता जारी की। इसके तहत विश्वविद्यालय में संचालित बीटेक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को औपचारिक स्वीकृति मिली है। विद्यार्थी यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

AICTE देश में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और मानकों की निगरानी करने वाली प्रमुख राष्ट्रीय संस्था है। इसकी मान्यता प्राप्त होने के बाद संस्थान के विद्यार्थी उच्च तकनीकी शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा शिक्षा ऋण जैसी सुविधाओं के लिए पात्र हो जाएंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ ब्रजमोहन पट पिंगुआ ने कहा कि AICTE की स्वीकृति संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और इंटर्नशिप उपलब्ध कराने के लिए 30 से अधिक संस्थानों के साथ एमओयू किया है, जिनमें Intel भी शामिल है।

कुलपति ने कहा कि इस मान्यता से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीकी शिक्षा के लिए आवश्यक सभी मानकों को पूरा करता है।

विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ नित नयना ने इसे संस्थान की विश्वसनीयता और गुणवत्ता का प्रमाण बताया। वहीं कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष पूजा तिवारी एवं उनकी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस उपलब्धि को संभव बनाया है।

See also  एलबीएसएम कॉलेज में बनेगा 4 करोड़ रुपये का अत्याधुनिक हॉस्टल, आदिवासी छात्रों को मिलेगी राहत

विश्वविद्यालय को मिली इस मान्यता के बाद संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed