एसीबी कोल्हान टीम ने अंचल निरीक्षक खेला राम मुर्मू को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0
Advertisements

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह ब्लॉक के अंचल निरीक्षक खेला राम मुर्मू को एसीबी कोल्हान टीम ने पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अंचल निरीक्षक को टीम ने कार्यालय से ही उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे रिश्वत ले रहे थे. टीम उसे गिरफ्तार कर जमशेदपुर स्थित एसीबी कार्यालय ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. नीमडीह थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार ने इसकी शिकायत की थी. प्रशांत ने एसीबी को बताया था कि उगड़ीह मौजा में उन्होंने साल 2005 में जमीन खरीदी थी. भू धारण प्रमाण पत्र के लिए 2 सितंबर को आवेदन दिया था. म्यूटेशन के लिए अंचल निरीक्षक ने सात हजार रुपए की मांग की. बाद में पांच हजार रुपए में मान गए. फिलहाल अंचल निरीक्षक के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  फरार रोहित बच्चा के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, 15 नवंबर तक सरेंडर का मौका

Thanks for your Feedback!

You may have missed