ABVP ने बाबा साहब को किया याद …मनाया समरसता दिवस …

0
Advertisements

आदित्यपुर :- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदित्यपुर नगर द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर आदित्यपुर आर.आई.टी थाना अंतर्गत जागृति मैदान के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलित की गई ।इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी निरंजन मिश्रा जी उपस्थित थे ।उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि देश कभी भी बाबासाहेब अंबेडकर जी के योगदान को भुला नहीं सकता ।उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज में फैली कुरीतियों का एकजुट होकर विरोध करते हुए मिटाना होगा एवं सभी को समान दर्जा दिलाने का प्रयास होगा। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री सौरभ पाठक ने दिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप आदित्यपुर के नगर मंत्री सौरभ पाठक, सह मंत्री दीपक राय ,कार्यालय मंत्री रोहित कुमार ,कोषाध्यक्ष प्रशांत देवनाथ, रोशन पांडे, मनदीप कुमार, आदर्श कुमार ,विपिन, अभिषेक, रजनीश ,सौरव कुमार आदि बहुत संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस रूटों का प्रस्ताव, सरकार ने मांगे सुझाव

Thanks for your Feedback!

You may have missed