2022 के धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी परसुडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में परसुडीह थाना पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश पुलिस को काफी समय से थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप कुमार उर्फ अनूप कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह जोजोबेरा क्षेत्र के नीलकंठ अपार्टमेंट का निवासी बताया गया है, जो गोविंदपुर थाना क्षेत्र में आता है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। कुछ समय तक वह राहरगोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास भी छिपकर रह रहा था।

मामले में आरोपी पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

इस केस में पहले एक अन्य आरोपी को अदालत से जमानत मिल चुकी थी, जबकि अनूप कुमार लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

See also  परीक्षार्थियों की भीड़ से ट्रैफिक बवाल, स्टेशन पर अफरातफरी, कई जगह लगा जाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed