निखार सबलोक हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली के होटल से पकड़ा गया

Advertisements

जमशेदपुर : युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या मामले में फरार आरोपी अभिनव उर्फ सिद्धू सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सिद्धू सिंह हत्या के बाद से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के एक होटल में शरण लिए हुए था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली के होटल में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सिद्धू सिंह निखार सबलोक हत्याकांड में व्यवस्थापक की भूमिका में है। उसी ने हत्यारों को एक साथ लाया था और अशोक सिंह राव के साथ मिलकर हत्या की साजिश की कहानी रची थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गौरतलब है कि शहर के जाने-माने होटल कारोबारी निखार सबलोक की 24 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना बिष्टुपुर थाना अंतर्गत होटल ट्यूब माइल स्टोन में हुई थी। घर से निकलने के बाद निखार वॉचिंग थाना अंतर्गत होटल ट्यूब माइल स्टोन में वॉचिंग निवासी सूरजमल पहाड़िया व उनके साथी मामन सिंह, गुरचरण सिंह से जमीन के संबंध में बातचीत करने गए थे। उक्त जमीन होटल ट्यूब माइल के पास ही कुछ दूरी पर है, जिस पर काम शुरू करना था। पिछले कुछ दिनों से लगातार रेकी की जा रही थी और हमलावर पहले से होटल पहुंचकर उनका इंतजार कर रहे थे।

बातचीत के बाद जैसे ही निखार बाहर निकले, अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। निखार को 11 गोलियां लगी थीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

 

About The Author

You may have missed