असामाजिक तत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ डालने से लगभग 300 बतखों की मौत

Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ थाना क्षेत्र के सहिनांव गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ देने से एक बतख पालक के तीन सौ बतख की मौत हो गई। जिसे ले पीड़ित द्वारा थाना व पशुपालन विभाग में अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत की गई है। सहिनांव निवासी बतख पालक ने बताया कि लाक डाउन में बेरोजगार होने के कारण हम नंदलाल चौधरी व संतोष चौधरी साझेदारी में बतख पालन कर आमदनी करने की इच्छा से तीन सौ बतख की खरीद किया। छ माह से बतखों का पालन किया जा रहा था। लेकिन किसी असमाजिक तत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ दे दिया गया है। जिससे एकाएक सभी बतखों की मृत्यु हो गई है। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार सिंग ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। वहीं ग्रामीणों ने बेजुबान पक्षियों पर किए गए कायरता पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  40 दिन के भांजे को 1.80 लाख रुपये में बेचने की साजिश, मामा समेत तीन गिरफ्तार

You may have missed