AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या,

0
Advertisements
Advertisements

पंजाब: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लक्की ओबेरॉय को मौत के घाट उतार दिया। लक्की के शरीर में 5 गोलियां लगीं। गोलीबारी के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में हमलावरों ने उनकी कार को भी गोलियों से छलनी कर दिया। कार के कांच टूट गए। पंजाब में इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियों की इसी तरीके से हत्या हो चुकी है। गायक सिद्धू मूसेवाला को भी इसी तरीके से कार के अंदर ही गोलियों से भून दिया गया था।लक्की सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए गए थे। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर उन पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया। हमलावर ने थार में सवार होकर जा रहे लकी पर 7 से 8 गोलियां चलाई गई।लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी। लक्की कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी है। इस बारे में जानकारी देते हुए आप नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने बताया कि वह हमारी ही पार्टी का नेता था और अभी पता चला कि उसके ऊपर कुछ राउंड फायर हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed