Advertisements
Advertisements
Advertisements

करगहर / रोहतास (संवाददाता ):-स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी पैक्स गोदाम के पास रविवार की सुबह मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे सासाराम प्राथमिक उपचार के बाद बनारस रेफर कर दिया गया है।प्रभारी थानाध्यक्ष विंदा लाल ने थाना में मिले आवेदन के अनुसार बताया कि बभनी निवासी उमेश सिंह से मजदूरी का पांच सौ रुपया मुकेश प्रजापति मांगने गया था। उमेश ने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था कि इसी बीच दोनों के परिवार घटनास्थल पर जुट गए। मुकेश प्रजापति का भाई भोला प्रजापति झगड़ा बचाने गया तो उमेश सिंह के भाई दिनेश सिंह ने भोला के ऊपर गोली चला दी। गोली भोला के पेट में लग गई। मारपीट में भोला के पुत्र दीपक प्रजापति को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल भोला प्रजापति को सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया। वही उनके घायल पुत्र दीपक को स्थानीय पीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। घायल भोला प्रजापति के भाई मुकेश प्रजापति ने उमेश सिंह, दिनेश सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  म्यांमार के राष्ट्रपति पहुंचे बोधगया, हाई अलर्ट के बीच महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा

You may have missed