दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज का नया दौर,

0
Advertisements

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. गोविंद बल्लभ पंत (जीबी पंत) अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस नई चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत की गई है, जिससे न सिर्फ दिल्ली बल्कि दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों को भी बड़ा फायदा मिलने वाला है.उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य सरकारी अस्पतालों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज में अमीर और गरीब का अंतर खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि हर नागरिक को समान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जीबी पंत अस्पताल में लगाया गया 256 स्लाइस सीटी स्कैन अपनी श्रेणी में चुनिंदा मशीनों में से एक है और नॉर्थ इंडिया में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में इसे स्थापित किया गया है. यह मशीन कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों की तेज और सटीक जांच में बेहद कारगर साबित होगी. उन्होंने कहा, अस्पताल में नई न्यूरो कैथ लैब की शुरुआत के साथ न्यूरो विज्ञान से जुड़े इलाज को नई मजबूती मिलेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  धर्म बदलने के बाद पुरानी सामाजिक पहचान पर आरक्षण का स्वतः दावा नहीं, SC ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

Thanks for your Feedback!

You may have missed