छत के छाजा गिर के दब जाने से एक मजदूर की हुई मौत

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास) कोचस प्रखंड क्षेत्र के लहेरी गांव के रहने वाले एक मजदूर के ऊपर छत का छाजा गीर के दब जाने से मौत हो गई। मजदूर कोचस प्रखंड के लहेरी गांव के रहने वाले सुरेंद्र राम उम्र 26 वर्ष पिता ललित राम है। उनके परिजनों का कहना है वह कोचस वार्ड नंबर 11 मे रह कर मजदूरी का काम करता था। यह घटना तब हुई जब प्रतिदिन की भाती आज भी मजदूरी करने के लिए किसी मकान पर गया था। उसी दरमियान बारिश होने लगी और भाग कर वह छाजा के नीचे भाग वह खड़ा हो गया। तभी किसी कारणवश छत का छजा उसके ऊपर गिर पड़ा जिसके चलते उनकी दबकर मौत हो गई। इतना ही नहीं परिवार के कुछ सदस्यों ने यह भी कहा की उसका आर्थिक स्थिति बहुत खराब था वह किसी तरह काम कर अपना घर परिवार को चला रहा था। मौत के बाद परिजनों के द्वारा मृतक को घर वापस ले जाया गया जहां परिवार वालो मे कोहराम मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  16 एकड़ जमीन विवाद में बड़ा मोड़, JDU विधायक पप्पू पांडेय केस की CID जांच से सियासी हलचल

You may have missed