समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में शोक सभा का किया गया आयोजन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां:- समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। बताते चलें कि डीपीओ यूआईडी स्व. राकेश दीप के 2 दिन पूर्व निधन हो गई थी, जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन से बिमार चल रहें थे।
इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराइबुरु, अपर उपायुक्त  सुबोध कुमार समेत जिले के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान उपायुक्त ने सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की किसी कर्मचारी और पदाधिकारी को कार्य को लेकर या शरीरिक परेशानी या कोई बीमारी से ग्रसित है तो ससमय इसकी जानकारी अपने संबंधित पदाधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान या बीमारी का इलाज कराया जा सके। उपायुक्त ने कहा सभी पदाधिकारी गण एवं कर्मचारी आपसी तालमेल स्थापित करते हुए एक अच्छे वातावरण में कार्य करें, उपायुक्त ने कहा जिले में कार्यरत सभी पदाधिकारी कर्मचारी एक परिवार की तरह हैं, सभी को तालमेल स्थापित कर कार्य करना चाहिए।

About The Author

See also  15 अगस्त को भारी वाहनों की नो-एंट्री, कई रूट डायवर्ट; घर से निकलने से पहले जानें ट्रैफिक प्लान

You may have missed