15 अगस्त को भारी वाहनों की नो-एंट्री, कई रूट डायवर्ट; घर से निकलने से पहले जानें ट्रैफिक प्लान

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है। प्रशासन के ट्रैफिक प्लान के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्सन और अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कांके से बोड़ेया होकर आने वाले भारी वाहन बोड़ेया तक, चाईबासा-खूंटी की ओर से आने वाले वाहन बिरसा चौक तक और गुमला-सिमडेगा से अरगोड़ा की ओर आने वाले वाहन कटहल मोड़ तक ही जा सकेंगे। गुमला-सिमडेगा की ओर से दूसरे मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को आईटीआई स्टैंड पर रोका जाएगा। जमशेदपुर से दुर्गा सोरेन चौक होकर आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक और सदाबहार चौक वाले मार्ग से आने वाले वाहन सदाबहार चौक तक ही पहुंच सकेंगे। कांके-पतरातू के वाहन लॉ यूनिवर्सिटी, जबकि बूटी मोड़ से कोकर जाने वाले भारी वाहन बूटी मोड़ तक ही आ सकेंगे।

समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, सांसदों और विधायकों के वाहनों के लिए विशेष रूट तय किया गया है। इन वाहनों को एटीआई मोड़, सिदो-कान्हू पार्क मोड़, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए वीवीआईपी प्रवेश द्वार तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और आम लोगों के वाहनों के लिए भी अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है।

About The Author

You may have missed