अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,

0
Advertisements

उत्तराखंड: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सीलापानी भिकियासैंण के पास बड़ा हादसा हुआ है. यहां खाई में बस गिरने की सूचना मिली है, जिसमें करीब 7 लोगों की मौत की खबर आ रही है. आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भिकियासैंण क्षेत्र के सीलापानी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी। तभी बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण में भर्ती कराया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम मैदान पर पहुंच गई है। साथ ही डीएम-एसडीएम घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। बताते चलें मुख्यालय से घटना स्थल की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बस के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  IAF विमान से 150 बांग्लादेशी बागडोगरा भेजे गए, करीब 500 लोग लिए गए थे हिरासत में

Thanks for your Feedback!

You may have missed