हेमंत सोरेन के 34 विधायकों की संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश, देशभर के विधायकों की कुल संपत्ति 73,348 करोड़ रुपये…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:देश की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की संपत्ति किसी चौंकाने वाले रहस्य से कम नहीं। देशभर में कुल 4092 विधायकों की संयुक्त संपत्ति 73,348 करोड़ रुपये है, जो नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय जैसे तीन राज्यों के वार्षिक बजट से भी अधिक है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

झारखंड की बात करें तो हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 34 विधायकों की कुल संपत्ति 214 करोड़ रुपये है। यानी प्रति विधायक औसतन करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति है। संपत्ति के लिहाज से झामुमो के विधायक देश के अन्य क्षेत्रीय दलों जैसे ओडिशा की बीजेडी, बिहार की जदयू और राजद के मुकाबले पीछे हैं। उदाहरण के तौर पर, राजद के 76 विधायकों की कुल संपत्ति 454 करोड़ और बीजेडी के 51 विधायकों की संपत्ति 732 करोड़ रुपये है।

देश के टॉप-10 सबसे अमीर विधायक

इनमें सबसे अमीर विधायक हैं महाराष्ट्र के घाटकोपर ईस्ट से भाजपा विधायक पराग शाह, जिनकी कुल संपत्ति 3383 करोड़ रुपये है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक के कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार हैं जिनकी संपत्ति 1413 करोड़ रुपये है। इनके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना के विधायकों की संपत्ति भी सैकड़ों करोड़ में है।

1700 रुपये वाले विधायक भी हैं मौजूद

दिलचस्प बात यह है कि सबसे कम संपत्ति वाले विधायक पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं, जिनकी कुल संपत्ति मात्र 1700 रुपये है। इनके अलावा संगरूर की नरिंदर कौर भराज, यूपी के चित्रकूट के अनिल प्रधान, बिहार के अलौली के राजद विधायक रामवृक्ष सदा जैसे कई विधायकों की संपत्ति बेहद कम है।

See also  ईओ हत्याकांड का बड़ा खुलासा, साजिश रचने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में

इस रिपोर्ट से साफ होता है कि राजनीति में संपत्ति का स्तर किस कदर ऊंचा है और किस प्रकार आम जनता से चुने गए जनप्रतिनिधि आर्थिक दृष्टि से कितनी विविधता रखते हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed