पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर पति रवि कुंकल ने फांसी लगाकर सोमवार को आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रवि के बारे में बताया जा रहा है कि वह पत्नी और अपने तीन बच्चों के साथ किराये का मकान में आदर्शनगर में रह रहा था. आज सुबह के समय ही पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी. इसके बाद पत्नी कुछ सामान लाने के लिए घर से बाहर गई थी. लौटने पर उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और पति फंदे पर लटका हुआ है. इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिलने पर वे पहुंचे. साथ में पुलिस भी पहुंची. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
See also  टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बस को मारी टक्कर, मौके पर हंगामा, पुलिस ने कराया समझौता

Thanks for your Feedback!

You may have missed