jamshedpur: आदित्यपुर पुल के उसपार ले जाकर युवक से मारपीट कर रुपये और मोबाइल की छिनतई, 8 गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर । सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले 8 युवकों ने एक युवक को बाइक पर बैठाकर पुल के उसपार लेकर गया और आदित्यपुर में उसके साथ मारपीट की. इस बीच रुपये और मोबाइल की छिनतई भी कर ली. मामला बिष्टूपुर थाने तक पहुंचने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को सीसीटीवी कैमरा और अपने मुखबिरों के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले का खुलासा सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने आज पत्रकारों के समक्ष किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार छिनतई गैंग के तीन नाबालिगों के अलावा गोलू कुमार सिंह, आदित्य राज सिंह, विशाल कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार व तीन नाबालिग शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक, स्कूटी, मोबाइल आदि भी बरामद किया है. सभी आरोपी आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

About The Author

See also  क्रेन से 1.7 किलो गांजा बरामद, मानगो का युवक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!