राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का निधन, सिर्फ इतने साल की उम्र में लिया था भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- Kamla Beniwal Dies पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का बुधवार को 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।दोपहर में उपचार के दौरान जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में कमला बेनीवाल का निधन हुआ है।उन्होंने 11 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था। राजस्थान विश्विघालय में इतिहास में स्नात्तकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे राजनीति के मैदान में उतरी।

Advertisements
Advertisements

पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का बुधवार को 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार दोपहर में उपचार के दौरान जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में कमला बेनीवाल का निधन हुआ है। दोपहर में भोजन करने के बाद अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर स्वजनों ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा।

11 साल की उम्र में लिया था भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा

कमला बेनीवाल के एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी,1927 को झुंझुनूं जिले के गोरिर गांव में हुआ था। उन्होंने 11 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था। राजस्थान विश्वविद्यालय में इतिहास में स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे राजनीति के मैदान में उतरी और सात बार विधायक रहीं। वे 2014 तक राजनीति में सक्रिय रही और फिर गुजरात, त्रिपुरा व मिजोरम की राज्यपाल रही। कांग्रेस में कई पदों पर भी रहीं।

तत्कालीन नरेन्द्र मोदी सरकार के साथ रहा था कई मुद्दों पर टकराव

कमला बेनीवाल का गुजरात के राज्यपाल रहते हुए तत्कालीन नरेन्द्र मोदी सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव रहा था। 2011 में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर कमला बेनीवाल और गुजरात सरकार के बीच विवाद हुआ था। कमला बेनीवाल ने राज्य सरकार की बिना सलाह के आर.ए.मेहता को लोकायुक्त नियुक्त कर दिया था। बाद में गुजरात विधानसभा में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर विधेयक पारित हुआ था। कमला बेनीवाल ने विधेयक में कई गलतियां बताते हुए उसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

पीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने कमला बेनीवाल के निधन पर शोक जताया है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed