चार धाम यात्रा रूट पर सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रहे हैं श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी 8 घायल…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी बीच बुधवार को एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। दरअसल, बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर के 18 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर गंगोत्री धाम आए थे। यहां उनकी ट्रैवलर (एचआर 55 एआर 7404) का अचानक सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल हो गया। इस कारण ट्रैवलर अनियंत्रित हो जाने से सड़क पर ही पलट गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार 18 लोगों में आठ को मामूली चोटें आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF उत्तराखंड के जवानों ने बिना समय गंवाए तुंरत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही एसडीआरएफ द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर में सर्चिंग की गई जिसमें मिले कीमती और आवश्यक सामान को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वाहन में सवार श्रद्धालु और उनकी उम्र-

विशाल परादिया (16)

वैष्णवी परादिया (20)

ध्रूति परादिया (13)

विशाल कुमार व्यास (39)

नेहा बेन व्यास (37)

नमय कुमार व्यास (10)

उषा बेन रावल (62)

गीता बेन व्यास (59)

अनिल बेन आचार्य (52)

मनोज कुमार आचार्य (57)

अनिल व्यास (64)

दक्ष व्यास (55)

मीता जोशी (59)

दीपक कुमार जोशी (58)

अवनी जोशी (54)

वशिष्टा जोशी (23)

कमलेश देव (64)

अरुणा बेन देव (61)

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed