Mumbai: घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, बारिश और धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है जबकि 74 लोग घायल हैं। सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया।बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 74 लोग घायल हैं।

बहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह छेदा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है। दरअसल, सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया था।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।अधिकारी ने कहा, तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ ने मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों के साथ चलाए जा रहे ऑपरेशन के लिए दो टीमें तैनात की हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed