फिल्म सेट के खाने पर बवाल, FWICE ने FDA से औचक जांच की मांग की

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई :फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को पत्र भेजकर मुंबई और फिल्म सिटी के शूटिंग सेट पर मिलने वाले खाने की औचक जांच कराने की मांग की है। संगठन के अनुसार, कई वर्षों से कर्मचारियों को खराब गुणवत्ता, बासी, ठीक से न पका हुआ, पोषण की कमी वाला और अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार भोजन मिलने की शिकायतें सामने आती रही हैं। FWICE का कहना है कि लंबे समय तक शूटिंग करने वाले मजदूरों, तकनीशियनों और कलाकारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए यह गंभीर चिंता का विषय है। संगठन के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि सेट पर सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिलना सुविधा नहीं, बल्कि बुनियादी जरूरत है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

FWICE ने गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी के अलावा मुंबई और आसपास के अन्य शूटिंग स्थलों पर भी जांच की मांग की है। FDA अधिकारियों से किचन, भोजन तैयार करने की जगह, स्टोरेज और कैटरिंग व्यवस्था की जांच कर ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006’ के पालन को सुनिश्चित करने को कहा गया है। संगठन ने असुरक्षित, मिलावटी या खाने योग्य नहीं पाए जाने वाले भोजन के नमूने लेकर जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रोडक्शन हाउस, कैटरर्स और संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की है। FWICE ने जांच में FDA को हरसंभव सहयोग देने की बात भी कही है।

About The Author

You may have missed