औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े पांच लाख मतदाता चार लोकसभा क्षेत्र उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के आग्रह पर उद्यमी संगठन एशिया के तत्वावधान में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला खरसावां को सीएसआर के तहत आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आदित्यपुर के ऑटो क्लास्टर में 250 व्हील चेयर प्रदान किया गया। दिव्यांगों को मतदान केंद्र पर सहूलियत के लिए एशिया ने औद्योगिक क्षेत्र के कंपनियों के मदद से व्हील चेयर प्रदान किया गया है। योगदान करनेवाले कंपनियों में झारखंड ग्रैंड केम, पीएसपीएल स्टील, मेटाफेब इंडस्ट्री, हाइको इंजीनियर्स, सुदीसा फाउंड्री ने सहयोग किया। 250 व्हील चेयर के लिए एशिया ने कुल 17 लाख की लागत से दिल्ली से व्हील चेयर मंगवाकर निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा है। एशिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने बताया की एशिया कल से मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए होर्डिंग, पोस्टर आदि लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया की औद्योगिक क्षेत्र में 1 लाख 40 हजार मजदूर है। इनके परिजनों को जोड़े तो चार लोकसभा क्षेत्र मिलाकर करीब पांच लाख मतदाता मतदान करेंगे। मौके पर ट्रस्टी एसएन ठाकुर, महासचिव प्रवीण गुटगुड़िया, उपाध्यक्ष संतोख सिंह, सुधीर सिंह, राजीव रंजन उर्फ मुन्ना आदि मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

वोटर अवेयरनेस फोरम बना कारगर, बंपर मतदान की संभावना
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ मिलकर वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है। इस फोरम के ग्रुप से कंपनियों को जोड़ा गया है। कंपनी के अधिकारी कामगारों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ साथ उन्हें मतदान के लिए स्वैतनिक छुट्टी देने की घोषणा की है। वही ऐसे कामगार जो छुट्टी लेकर मतदान नहीं करेंगे उनकी मजदूरी काट ली जायेगी उद्यमियों ने उम्मीद व्यक्त किया है की सिंहभूम क्षेत्र में इस बार बंपर वोटिंग होगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!