राज बनी राजा की लाश: एक महीने से कमरे में फंदे पर लटका था शव, ईद के दिन बच्चों ने देखा तो हुआ खुलासा…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :-ईद पर स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल एक बंद पडे मकान में चली गई। एक बच्चे ने गेट खोलकर देखा तो घबरा गया।

Advertisements
Advertisements

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित शिव दुर्गा विहार लकड़पुर स्थित एक कमरे से गुरुवार दोपहर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव करीब एक माह से फंदे पर लटका हुआ था। गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल कमरे में चली गई। उसे लेने बच्चा अंदर गया तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पाकर दयालबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मामले की जांच की रही है।

एक महीने से गायब था राजा

मृतक की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी राजा (32) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। शिव दुर्गा विहार में परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक राजा करीब एक माह से लापता था। ऐसे सामने आया सचईद पर स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल एक बंद पडे मकान में चली गई। एक बच्चे ने गेट खोलकर देखा तो घबरा गया। राजा का गला सड़ा शव कमरे से गार्डर पर एक प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

इस वजह से परिवार ने नहीं की एफआईआर

परिजनों के मुताबिक राजा की पत्नी करीब चार साल से अपने मायके में रहती है। वह दिहाडी मजदूर था। राजा बिना बताए कई कई दिनों तक गांव या दोस्तों के पास चला जाता था। इसीलिए परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत नहीं दी। दयालबाग चौकी प्रभारी विजयपाल ने बताया शव की हालत बेहद खराब है। पोस्टमार्टम के लिए शव को नल्हड मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed