जमशेदपुर में आर्म्स लाइसेंसधारकों की मुसीबत: बंद दुकान में फंसी बंदूकें, मालिक गायब… थाने में दर्ज हुई शिकायत…

0
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में हथियार जमा कराने के बाद उन्हें वापस नहीं मिल पाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

बताया गया है कि नवंबर 2025 में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने पर कई लाइसेंसधारकों ने अपने पिस्टल और रायफल बिष्टुपुर थाना के सामने स्थित (एटी  दा एंड कंपनी ) एक गन दुकान में जमा कराए थे। आचार संहिता खत्म होने के बाद जब लोग अपने हथियार लेने पहुंचे तो दुकान बंद मिली। वहां एक नोटिस लगा था, जिसमें दुकानदार के बीमार होने और शहर से बाहर रहने की बात कही गई थी।

लेकिन अब चार-पांच महीने बीत जाने के बाद भी दुकानदार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही कहा गया है कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिलकर जमा हथियार वापस दिलाने की मांग करेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती पर चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता, 153 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Thanks for your Feedback!

You may have missed