जमशेदपुर के टेल्को में गली में कार खड़ी करने को लेकर खूनी झड़प, वकील अफसर जावेद समेत तीन पर जानलेवा हमला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को के बारीनगर मुहल्ले में गली में कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच भीषण मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मुमताज़ नामक महिला ने लाठी-डंडों और हाथापाई का सहारा लिया, जिसमें तीन लोग—वकील अफसर जावेद, मुसरत जहाँ और वसीम हैदर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वकील अफसर जावेद के घर मेहमान आए थे और उनकी गाड़ी गली में खड़ी की गई थी। इसी बात को लेकर मुमताज़ ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते मामला उग्र हो गया। आरोप है कि मुमताज़ ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी और चाकू तथा डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित परिवार के तीनों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में पार्किंग और रास्ते को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था, जो इस घटना के बाद हिंसक रूप ले बैठा। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने पृथ्वी दिवस 2026 को छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार और सतत प्रयासों के साथ मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed