मानगो: पंचर दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखो का नुकसान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14 में स्थित एक पंचर की दुकान में गुरुवार को आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगी जिससे दुकान मे रखे टायर, प्रेशर पंप और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।भला हो कि आग की लपटे कुछ दूर स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुंची, अन्यथा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो जाता।हालांकि मानगो फायर ब्रिगेड के कर्मचारी के दमकल तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। दुकान के मालिक मो. असलम ने बताया कि घर में ईद की तैयारी चल रही थी। घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। मुझे फोन आया कि दुकान मे आग लग गई है, दुकान पहुंचा तो देखा कि आग की लपटो से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। दुकान के मालिक ने बता कि उन्हे लाखो का नुकसान हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  27 लाख आबादी पर सिर्फ 25 सरकारी एंबुलेंस, इमरजेंसी सेवा की बदहाली से बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed