चाकुलिया: दक्षिणाशोल मैदान में धूमधाम से आयोजित हुई सरहुल पूजा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के भालुकबिंदा पंचायत अंतर्गत दक्षिणाशोल क्रिकेट मैदान में गुरुवार को रॉक स्टार फैमिली क्लब द्वारा आदिम मुंडा मानकी सरना समिति के तत्वावधान में धूमधाम से सरहुल पूजा हुई। प्रकृति के पर्व सरहुल पूजा में मुंडा समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया आलोबती बास्के भी उपस्थित थीं। देहरी बिहारी सिंह मुंडा ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुंडा समाज के लोगों ने धमसा और मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सरहुल नृत्य किया। मौके पर ग्राम प्रधान महादेव मुंडा, राम बास्के, भरत मुंडा, सीमंत मुंडा, गुरुचरण मुंडा, हरीश चंद्र मुंडा, मानसिंह मुंडा समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  खादी की विरासत से रूबरू हुए छात्र, पारंपरिक हुनर ने जीता दिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed