चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के चिलगु स्थित प्रधान कार्यालय में आजसू कार्यकर्ताओं ने की बैठक, प्रत्येक गांव से पांच- पांच कार्यकर्ता होंगे शामिल….

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले के चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु पुनर्वास कॉलोनी स्थित आजसू के प्रधान कार्यालय में बैठक की हैं. जिसमें महाधिवेशन की सफलता हेतु रणनीति तैयार किया जा रहा है. सरायकेला – खरसावां जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक राजस्व गांव तथा आदित्यपुर, कपाली व सरायकेला नगर निकाय क्षेत्र से 5- 5 कार्यकर्ता महाधिवेशन में शामिल होंगे.

Advertisements
Advertisements

 

उन्होंने बताया कि महाधिवेशन के अंतिम दिन 01 अक्टूबर को प्रत्येक पंचायत तथा तीनों नगर निकाय क्षेत्र से कार्यकर्ता एकसाथ रांची के लिए रवाना होंगे. सचिन महतो ने बताया कि महाधिवेशन के प्रथम तथा द्वितीय दिन आजसू पार्टी तथा समस्त अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और राज्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे.

 

वहीं अंतिम दिन खुला महाधिवेशन का आयोजन किया गया है. खुले महाधिवेशन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भी अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा. सचिन महतो ने कहा कि झारखंड गठन के 23 साल पूरे होने के बाद भी आज तक हमारे राज्य के लोगों को वाजिब हक अधिकार और सम्मान नहीं मिला है. आज भी स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो, शहीद निर्मल महतो, शहीद सुनील महतो आदि झारखंड आंदोलनकारियों के सपने अधूरे हैं.

 

बता दे महाधिवेशन में उन सभी विषयों पर चर्चा होगी, जिन विषयों को लेकर अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी गई थी. इस मौके पर नीमडीह के जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरूपद सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष देवराज महतो, अखिल झारखंड महिला महासभा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अमला मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, बासुदेव प्रमाणिक, गोपेश महतो, अरुण महतो आदि मौजूद थे.

Thanks for your Feedback!

You may have missed