चित्रगुप्त पूजा मैदान में सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा मैदान में योगा शिविर लगाकर योगा दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान योगा मास्टर सपन सिंह एवं मुनमुन चक्रवर्ती के द्वारा उपस्थित लोगों को कई सारे दर्जनों योगा बारी बारी से अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि योगा नियमित रूप से करने से शरीर स्वास्थ्य एवं निरोग रहता है। योगा मास्टर सपन साह एवं मुनमुन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से कहीं की योगा करने से बीमारियां दूर तक नहीं भटकती है। इस कारण नियमित रूप से वर्तमान परिवेश में हम सभी को योगा करने की जरूरत है।
इस मौके पर योगा मास्टर सपन साह एवं मुनमुन चक्रवर्ती, इंदिरा स्कूल के प्रधानाचार्य डीके मिश्रा के अलावे संस्था के संचालनकर्ता राकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य सीमा पांडे,पुजा कुमारी, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी भास्कर, रिंकू, शिक्षक केपी सिंह, हरिशंकर मिश्रा, अजय सिंह, सत्यदेव पांडे, श्रवण सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, श्याम नारायण शर्मा मोनू एवं मैदान के बहुत सारे बच्चे ने यह योगा शिविर में भाग लिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  हौसले की जीत: दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने रचा इतिहास, दांतों से लिखकर बने जिला टॉपर

Thanks for your Feedback!

You may have missed