RIT: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे….

0
Advertisements
Advertisements

RIT: सरायकेला जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह बस्ती से शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण 12 जून को कर लिया गया था. इस संबंध में नाबालिग के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे आरआईटी पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी के लिए जिले के एसपी आनंद प्रकाश के निर्देश पर टीम गठित कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस को लड़की के मोबाइल नम्बर से दोषी का क्लू मिला. इसके बाद एक टीम को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बोकारो भेजा गया जहां सेक्टर 6 के धोबी मुहल्ला में छापेमारी कर नाबालिग के साथ 20 वर्षीय युवक विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

वही नाबालिग व नाबालिग को भगाने के आरोपी को गुरुवार को मीरुडीह बस्ती लाया गया. पूछताछ के उपरांत आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

See also  94.60% अंक लाकर छात्रा ने रचा स्कूल इतिहास, टॉपर बनकर सबको किया गौरवान्वित

Thanks for your Feedback!

You may have missed