आदित्यपुर: पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी के आभूषण व नगदी के साथ दो चोर गिरफ्तार, जाने एसडीपीओ ने थानेदार सहित पूरे टीम को क्या कहा “देखें.video….

0
Advertisements

Adityapur: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 धीराजगंज मुहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने अनिल गोप नामक व्यक्ति के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

वही पुलिस ने गुरुवार को इस कांड का खुलासा किया साथ ही चोरी गए रुपये भी बरामद कर लिए. इस मामले में सालडीह बस्ती निवासी राजू लोहार और अदित्यपुर बस्ती एच रोड निवासी बबलू अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से चोरी किए गए 2.60 लाख रुपये नकद व करीब 6 लाख रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं.

देखें video…

 

इस बात की जानकारी देर शाम आदित्यपुर थाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह व थाना प्रभारी राजन कुमार ने दी.

 

बता दें बीती रात दोनों चोरों ने धीराजगंज स्थित अनिल गोप के घर से एक लाख रुपये नकद व करीब दो लाख के आभूषण की चोरी कर ली थी. अनिल गोप ने सुबह करीब 3 बजे घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला को त्वरित संज्ञान में लेते हुए तत्काल छापेमारी शुरू की. इस छापामारी दल में पु०नि० सह थाना प्रभारी राजन कुमार, पु० अ०नि० अभिषेक कुमार, पु०अ०नि० दिनेश ठाकुर, पु०अ०नि० राजु राणा, पु०अ०नि० अरुण कुमार, ह० मोहन बेंगरा, आरक्षी सुरेंद्र यादव एवं सशस्त्र बल आदि शामिल थे. पुलिस ने बताया कि दोनों शातिर चोर हैं और पूर्व में कई जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

बाईट-

हरविंदर सिंह (एसडीपीओ -सरायकेला )

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed