सुंदरनगर के गोराडीह में जविप्र दुकान जलाने की कोशिश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोराडीह स्थित अशोक कुमार वर्मा की जविप्र दुकान को असामाजिक तत्वों ने रविवार की रात 10 बजे जलाने का प्रयास किया. घटना में दुकान तो बच गया, लेकिन दुकान के सामने का हिस्सा जल गया है. घटना की जानकारी मिलते ही अशोक वर्मा अपने पुत्र कुमारेश वर्मा के साथ रविवार की रात 10 बजे के बाद दुकान पर पहुंचे थे. इस बीच उन्होंने पड़ोस के लोगों की मदद को आग को बुझाने का काम किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जविप्र दुकान के सामने का हिस्सा जलने की सूचना पड़ोसी रवि पात्रो ने अशोक वर्मा को दी थी. घटना के बाद उन्होंने इसकी जानकारी रात के 11 बजे सुंदरनगर पुलिस को फोन करके दी थी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. घटना के बाद अशोक वर्मा को लग रहा है कि असामाजिक तत्वों ने जविप्र दुकान के भीतर रखे खाद्यान्न को जलाने की योजना होगी. तभी इस तरह की घटना को अंजाम देने का काम किया गया है. उन्होंने मामले की जांच कर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तार करने की मांग सुंदरनगर पुलिस से की है.

See also  पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हत्याकांड का आरोपी, गमछा लपेटकर किया सरेंडर… 14 दिन जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed