रेंगाड़बेड़ा हाईस्कूल के सात स्कूली बच्चों समेत एक सहायक शिक्षक व दो रसोइयों को मधुमक्खी ने काटा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: शुक्रवार को मनोहरपुर प्रखंड अंर्तगत रेंगाड़बेड़ा हाईस्कूल के सात स्कूली बच्चों समेत एक सहायक शिक्षक व दो रसोइयों को मधुमक्खी ने काट लिया है. सभी घायल बच्चों व स्कूलकर्मियों का सीएचसी में उपचार किया गया. घायल स्कूली बच्चों में रेंगाड़बेड़ा गांव निवासी भूमिका महतो (8), रचना महतो (9),आशीष महतो (13), प्रियंका नायक (11), विकास सुरीन (12), देवनायक (9) अर्जुन लोहार (9), शिक्षक विक्रम आदित्य एवं रसोइयां सुमित्रा महतो व रंजिता महतो शामिल है.इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी बच्ची भूमिका महतो का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि अन्य जख्मी बच्चों व स्कूलकर्मियों को अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डूंगडुंग व सीआरपी शेखर चौधरी मनोहरपुर सीएचसी पहुंचे और पीड़ित स्कूली बच्चों व कर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके साथ ही उपचार कर रहे चिकित्सकों से मुलाकात कर बेहतर उपचार करने का आग्रह किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  5 साल में 685 करोड़ की कमाई, अब चेयरमैन पद पर फिर से होगा बड़ा फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed