आर आई टी:रेलवे ने चलाया अतिक्रमण अभियान! राजीव बस्ती में अवैध 40 मकानों पर चला बुलडोजर…

0
Advertisements
Advertisements

आरआईटी: सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत मार्ग संख्या 32 के सामने स्थित राजीव बस्ती में बुधवार को रेलवे द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे आरआईटी पुलिस तथा आरपीएफ की मदद से यहां रेल प्रशासन ने कुल 40 मकानों पर बुलडोजर चलाया कार्रवाई की गई.पूर्व में यहां अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को तीन बार नोटिस दिया जा चुका था बावजूद वे लोग घर खाली नहीं कर रहे थे. जिसके बाद बुधवार को दल बल के साथ मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने वहां अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया.

वही कार्रवाई के पूर्व लोगों ने हल्का विरोध किया लेकिन रेल प्रशासन की सख्ती के आगे लोगों का विरोध कमजोर साबित हुआ और इसके बाद एक-एक कर रेलवे प्रशासन ने 40 मकानों को ध्वस्त कर दिया.कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यहां पर आरवीएनएल का प्रोजेक्ट पास हुआ है.जिसको लेकर यहां रह रहे लोगों को मकान खाली करने का निर्देश दिया गया था.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed