आदित्यपुर: नगर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम का किया भव्य स्वागत! बोले ‘अध्यक्ष’ पार्टी के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी का होगा सम्मान..

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर आर आई टी क्षेत्र मैं आदित्यपुर नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष रानी कलुण्डिया व नगर उपाध्यक्ष रमेश कुमार बालमुचू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम का आर आईटी स्थित अंबेडकर चौक में जोरदार स्वागत किया गया.

Advertisements
Advertisements

नगर कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ता संग पदाधिकारी गण स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम के..

वही डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाया गया.मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमरेंद्र तिवारी,राम चरण महतो,प्रकाश मंडल,अनामिका सरकार,कुणाल राय,आदर्श कुमार,विष्णु कुमार,सूरज कुमार,संदीप गोप,लखन मुंदुइया,सोनी पारया,रीना कुमारी आदि मौजूद रहे.

भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाते हुए

बता दे जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम ने संबोधित करते हुए कहा सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिक अर्जुन खड़गे,केंद्रीय महासचिव झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार पांडे,झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कार्य करणी अध्यक्ष सह पश्चिम सिंहभूम लोकप्रिय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, कार्यकरणी अध्यक्ष बंधु तिर्की,कार्यकरणी अध्यक्ष जलेश्वर महतो,कार्यकरणी अध्यक्ष शहजाद अनवर,केंद्रीय एवम झारखंड प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारी को आभार व्यक्त किए.

आदित्यपुर नगर कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी संग वार्तालाप करते हुए

जिला अध्यक्ष ने कहा पार्टी के हर कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारियों नेता को सम्मान मिलेगी.सभी के साथ हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ने का कार्य करूँगा.पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे.उन्होंने कहा पार्टी के प्रति कार्यकर्ता किसी भी तरह की नाराज चल रहे कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित कर पुनः कांग्रेस पार्टी में सक्रिय एवं जिम्मेदारी दी जाने की बात कही.वही सभा का ज्ञापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष रानी कलुण्डिया ने की और इस मौके पर उन्होंने कहा नगर के सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाने का कार्य करूंगी एवं कार्यकर्ता के हर कार्य और जरूरतों पर तत्पर खड़ी रहूंगी.

Thanks for your Feedback!

You may have missed