लड़कियों ने फिर मारी बाजी, मैट्रिक रिजल्ट में छात्रों का दबदबा… जिला 12वें स्थान पर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : झारखंड अधिविध परीक्षा समिति (JAC) द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में इस वर्ष जिले के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल परिणाम में जिले ने राज्य में 12वां स्थान हासिल किया है। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए रिजल्ट में बाजी मारी है।जिले में कुल पास प्रतिशत करीब 96 के आसपास रहा है। आंकड़ों के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि छात्राओं ने इस बार परीक्षा में मजबूत प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर हजारों छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की और जिले का मान बढ़ाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिक्षा विभाग ने इस परिणाम को पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर बताया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से परिणाम में सुधार देखने को मिला है। आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

About The Author

See also  भारी बारिश में सड़क का बड़ा हिस्सा बहा, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित; मरम्मत की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed