कांड्रा:आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने चोरी करते हुए चोर को दबोचा!किया कांड्रा पुलिस के हवाले”जाने क्या है पूरा मामला…

0
Advertisements
Advertisements

कांड्रा:सरायकेला जिला के कांड्रा स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस कंपनी में चोरी करते हुए चोर को कंपनी के सुरक्षा पदाधिकारी अर्जुन सिंह ने रंगे हाथ पकड़ कर कांड्रा थाना को सुपुर्द किया जहां कांड्रा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वही संबंध में जानकारी देते कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कल दिनांक 30 अक्टूबर को आधुनिक पावर लिमिटेड कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए 3 से 4 की संख्या में चोर कंपनी में चोरी के नियत से घुसे थे एवं कंपनी से स्क्रैप लोहा की चोरी कर रहे थे.

 

चोरी की वारदात की सूचना कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा पदाधिकारी अर्जुन सिंह को दी सुरक्षा पदाधिकारी अर्जुन सिंह ने अपने सहयोगी सुरक्षाकर्मियों के साथ चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जिसमें एक चोर जितेंद्र लोहरा को मौके पर पकड़ा व अन्य दो चोर भागने में सफल रहे गिरफ्तार चोर को कांड्रा थाने के सुपुर्द किया जिसे चोरी के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

बाईट-

राजेन्द्र प्रसाद महतो (थाना प्रभारी कांड्रा)

See also  94.60% अंक लाकर छात्रा ने रचा स्कूल इतिहास, टॉपर बनकर सबको किया गौरवान्वित

Thanks for your Feedback!

You may have missed