भारतीय जनसेवक परिषद द्वारा छठ पूजा को लेकर गोविंदपुर के सभी छठ तालाब घाट की साफ-सफाई की गयी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: भारतीय जनसेवक परिषद द्वारा छठ पूजा को देखते हुए गोविंदपुर के सभी छठ तालाब घाट की साफ-सफाई एवं घाट पर ब्लिचिंग छिडकाव अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में क्रमवार गोविंदपुर स्थित खखरीपाडा छठ घाट एवं गोविंदपुर दयाल सिटी छठ घाट को तालाब के अंदर व बाहर छठ ब्रतियों एवं श्रदालुओं के सुविधा के लिए साफ-सफाई एवं ब्लिचिंग छिडकाव किया गया ! अभियान आगे के दिनों भी आस-पास के छठ घाट तालाबों पर निरंतर जारी रहेगा.
अभियान में परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, संरक्षक देवशरण सिंह, प्रवक्ता अरविंद साहु, महानगर अध्यक्ष संदीप झा, गोविंदपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, समाजसेवी जितेन्द्र सिंह, रौशन सिंह बिट्टू, अविनाश सिंह शामिल हुए .

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  FIR में लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त, धनबाद SSP को किया तलब

Thanks for your Feedback!

You may have missed