सहारा सिटी मानगो में वैक्सिनेशन कैम्प, लाचार लोंगो को उनके वाहन एवं घर पर जाकर लगाया गया टिका…

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- आज सहारा सिटी मानगो के कमेटी हॉल में कोविशिल्ड का पहला, दूसरा एवं बूस्टर डोज दिलाने हेतु कैंप लगाया गया। जिसमें 15 साल से 60 साल को पहला एवं दूसरा डोज दिया गया। जबकि कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज दिलाने में सहयोग प्रदान किया गया। कॉलोनी वासी अपने ही घर में स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूर कोविड 19 का टीका पाकर अत्यंत प्रसन्नचित्त हुए। जो चलने में लाचार थे उन्हें उनके गाड़ी तक जाकर और जो घर से निकलने में असमर्थ थे उन्हें घर जाकर टीका दिया गया। कैम्प का आयोजन मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रवि शंकर के पी, कॉलोनी के सचिव सुशील कुमार सिंह स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मानगो नगर निगम एवं अनिल मौर्या जी के सहयोग से लगाया गया। कॉलोनी के आस पास जे के सोसाइटी शारदा सिटी सुंदरवन फेस वन समता नगर एवं कुमरूम बस्ती से आकर लोगों ने अपना टीका लिया। कॉलोनी के तरफ से स्वास्थ्य विभाग से आए हुए सहयोगी कर्मचारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जानकी नवमी पर भक्ति का माहौल, 2500 दीयों से जगमगाया परिसर… सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

You may have missed