माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन , जनसमर्थन एवं लोकप्रियता से बीजेपी घबराई:- जम्मी भास्कर

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-झारखंड प्रदेश काँग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने कहा कि बीजेपी द्वारा माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के आंदोलन के विरोध में दिये गए बयान की कड़ी निंदा की है, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि माननीय बन्ना गुप्ता जी ने टाटा जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर उन्हें भगवान का दर्जा दिया है, उन्होंने जब देखा की कुछ पदाधिकारी उनके मूल्यों को तिलांजलि देकर उनके बनाये गये उसूलो एवं सिद्धान्तों से समझौता कर उनके सपने को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे है, जिसमे टाटा लीज एग्रीमेन्ट के उल्लंघन से राजस्व की छती एवं जमशेदपुर की जनता के हितों से समझौता किया जा रहा है , तो सच्चा जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने जनहित में आवाज उठाई है, जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी बीजेपी प्रश्न उठा कर जनता के बीच अपनी असंवेदनशीलता एवं गैर जिम्मेदारीपूर्ण रवैये का परिचय दे रही है, वास्तव में बीजेपी बन्ना जी के लोकप्रियता एवं जनसमर्थन से घबरा गई है,कांग्रेस पार्टी बन्ना गुप्ता जी के आंदोलन का समर्थन करते हुए बन्ना गुप्ता जी साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ट्रेन से आकर करता था साइकिल चोरी, पुलिस ने दबोचा… CCTV से खुली पूरी कहानी

You may have missed