उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में किसानों के नृशंस हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस का सांकेतिक अनशन , लखीमपुर ख़िरी किसान नरसंहार ,जलियावाला बाग़ घटना की पुनरावृत्ति- डॉ परितोष

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- आज दिनांक 5 अक्तूबर को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास जी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में मानगो गाँधी घाट में युवा कांग्रेस द्वारा सांकेतिक अनशन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम गाँधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर अनशन की सुरुवात की गई। उतर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा निर्दोष किसान भाइयों की हत्या हुई है और उस हत्या के बाद सच्चाई को छुपाने के लिए लगातार विपक्षी नेताओं को यू पी सरकार द्वारा दबाव बना कर गिरफ्तार करने का काम किया गया है इसके विरोध में सांकेतिक अनशन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

काँग्रेस के बरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा की देश मे अघोषित आपातकाल है, धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की गाड़ियों से कुचल कर नृसंश हत्या की जा रही है। बिपक्ष के नेताओ को नज़रबंद किया जा रहा है। साल भर से काले कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलित है उनकी आवाज सुनी नही जा रही है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की घटना जलियावाला बाग की पुनरावृत्ति है।अभी तक प्रधानमंत्री जी द्वारा घटना पर माफी भी नही मांगी गई है, न ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया गया है। पूरे प्रदेश में योगी सरकार की दुर्दशा साफ साफ नजर आ रही है,लगातार उतर प्रदेश में अपराध चरम पर है, सत्ताधारी नेताओं द्वारा लगातार अपराध को बढावा दिया जा रहा है। युवा काँग्रेस का एक एक कार्यकर्ता देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है , हम किसानों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे।

See also  RTI पर सन्नाटा: कोल्हान से पूरे झारखंड तक संगीन मामलों में जवाब गायब, कोल्हान के तीनों जिलों में हालात बदतर, प्रथम अपील के बाद भी नहीं मिल रही जानकारी; जवाबदेही से बचता प्रशासन

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, फ़िरोज़ खान, संजय यादव, अजय सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, पवन तिवारी, तनवीर खान, राकेश साहू, देवाशीष घोष, सुशील तिवारी, राहुल राय,विजय कुमार, अभिषेक मोहन्ता, राकेश कुमार ,प्रशांत चौधरी, दिनेश सिंह, चाँद वारशी,उज्जवल कुमार, मोहम्मद शाहनवाज़,दीपक कुमार,विमल सिंह,सहित अन्य युवा कांग्रेसी शामिल हुए.

You may have missed