बहन आर्या अपने भाई आशीष के कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र , मांगी दुआएं ….

Advertisements
Advertisements
Advertisements

संझौली (रोहतास):- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में रक्षााबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। रविवार की अहले सुबह लोग स्नान कर मंदिर में देवी , देवताओं की पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर जन्म-जन्म व सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं , भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने तथा जीवन भर रक्षा करने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा। घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया। दोपहर में अधिकांश बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चे रहे सुबह से ही भाई-बहन इसे लेकर हालचाल करते नजर आए। इसके अलावा मिलने वाले उपहारों का इंतजार बच्चों को रहा। साथ ही , मनपसंद के पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चों के लिए रोमांस भरा था। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा खुश बच्चे ही नजर आए। ईश्वर पूजन के बाद भाई को तिलक मिष्ठान पूजन नारियल रुमाल के साथ बहन ने राखी बांधी। इस मौके पर बच्चों में विशेष उत्साह देेखी गयीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed